Delhi Metro का ये स्टेशन बंद! BJP कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा

Delhi Metro : दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन ने आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर अगले आदेश तक एंट्री और एग्जिट की सेवाएं बंद कर दी हैं।

Delhi Metro : राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से हुई बदसलूकी (swati maliwal assault case) का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उधर, स्वाति के आरोपों के आधार पर सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के निजी सचिव बिभव कुमार (Bibhav Kumar) की गिरफ्तारी कर ली गई है, उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। इसी के विरोध में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने मोर्चा खोल दिया। 'आप' बीजेपी के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। माहौल गंभीर होता देख शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बदलने के साथ मेट्रो पर भी असर पड़ा है। दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन ने फैसला लेते हुए आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर अगले आदेश तक एंट्री और एग्जिट सेवाएं बंद कर दी हैं। यहां एंट्री और बाहर निकलने का रास्ता बंद कर दिया गया है। अब इसको अगले आदेश के बाद ही खोल जाएगा।

ITO Metro station closed

दिल्ली मेट्रो

सीएम के पीए पर स्वाति मालीलाल के गंभीर आरोप

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के आरोप से उथल-पुथल मची हुई। स्वाति मालीवाल ने अपनी पार्टी के सीएम अरविंद केजरीवाल के पर्सनल असिस्टेंट (PA) बिभव कुमार पर मारपीट करने समेत कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। लिहाजा, कई दिनों से बिभव की गिरफ्तारी की मांग स्वाति मालीवाल की ओर से की जा रही थी। शनिवार को बिभव को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने रविवार को सभी 'आप' विधायकों और सांसदों के साथ बीजेपी मुख्यालय की ओर कूच करने का ऐलान किया था। उधर, आम आदमी पार्टी के बढ़ते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई और संबंधित सड़क मार्गों पर यातायात डायवर्जन कर दिया।

End of Feed