Delhi Bomb Threat: दिल्ली में लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की मिली धमकी, पांच स्कूलों को मिले ईमेल

दिल्ली के पांच स्कूलों को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्पेशल स्टाफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी स्कूलों की जांच की गई। तलाशी में परिसरों से किसी भी संदिग्ध वस्तु बरामदगी नहीं हुई।

Bomb Threat In Delhi: बुधवार सुबह दिल्ली के पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सबसे पहले सेंट थॉमस स्कूल और वसंत वैली स्कूल को सुबह-सुबह एक ईमेल से यह धमकी मिली। इसके बाद हौज खास स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल और लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय को भी धमकी भरे ईमेल आए। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्पेशल स्टाफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची हैं, सभी स्कूलों की जांच हुई।

bomb

सांकेतिक तस्वीर (साभार- Canva)

सुरक्षा एजेंसियों ने ली तलाशी

धमकी मिलने के बाद स्कूल परिसरों में सुरक्षा एजेंसियों ने सघन जांच की। किसी भी स्कूल से संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई। दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने सुबह जांच के दौरान ही यह जानकारी दी कि “फिलहाल स्कूल परिसरों से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन जांच अभी जारी है।”

End of Feed