Delhi: चाणक्यपुरी में तेज रफ्तार का कहर; थार ने 2 बेघर युवकों को कुचला, मौके पर मौत

नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक तेज रफ्तार थार वाहन ने फुटपाथ पर बैठे दो बेघर युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। चालक आशीष नशे की हालत में था और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इस हादसे ने बड़े वाहनों के चालकों की लापरवाही और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Delhi Hit and Run Case: नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार थार वाहन चालक ने फुटपाथ पर बैठे दो बेघर युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने चालक आशीष को मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आशीष नशे की हालत में था और उसके वाहन से शराब की बोतलें भी बरामद हुईं। वह अपने दोस्त की कार लेकर गुरुग्राम से शकरपुर लौट रहा था।

Speeding Vehicle Runs Over Two Homeless Youths

तेज रफ्तार वाहन ने दो बेघर युवकों को कुचला

पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ, जब पेट्रोलिंग गाड़ी ने देखा कि थार चालक ने फुटपाथ पर बैठे युवकों को कुचल दिया। आशीष की मेडिकल जांच में भी नशे में गाड़ी चलाने की पुष्टि हुई है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और थार वाहन की फोरेंसिक जांच जारी है। जांच में यह भी सामने आया कि इस थार पर 1 अगस्त को ओवर स्पीडिंग का चालान भी जारी किया गया था, जिसका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।

End of Feed
Latest News

ENG vs PAK 3rd Test Day 3 Highlights: बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में पाकिस्तान ने की धमाकेदार वापसी, इंग्लैंड को मिला जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य

BRICS के मंच से भारत-चीन रिश्तों को मिलेगी धार, मोदी-जिनपिंग मुलाकात क्यों अहम? सीमा पर शांति-व्यापार को मिलेगा संतुलन!

Women's Asia Cup 2026: पाकिस्तान को पटखनी देकर फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, हरमनप्रीत कौर की सेना से होगी खिताबी भिड़ंत

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '

BRICS Summit: PM मोदी का मेगा प्लान! 10 व्यापार बाधाएं हटाने से लेकर 100 स्टार्टअप के लक्ष्य तक; पढ़ें भारत के ग्लोबल ग्रोथ का रोडमैप