अगले हफ्ते दिल्ली विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र, आपसे जुड़े इस अहम मुद्दे पर होगी चर्चा

दिल्ली में अगले हफ्ते दो दिन का विशेष विधानसभा सत्र हो सकता है। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार इस विधानसभा सत्र में एक अहम मुद्दे पर बिल पास करवा सकती है। मुद्दा आपसे बहुत करीब से जुड़ा है। बिल पास होने के बाद दिल्ली में एक तरह की मनमानी बंद हो जाएगी।

दिल्ली में जब से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व नई सरकार ने शपथ ली है, तभी से सरकार लगातार एक्शन मोड में है। इसमें यमुना की सफाई से लेकर गली-मोहल्लों में साफ-सफाई, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और स्कूल जैसे मामलों पर एक के बाद एक कदम उठाए जा रहे हैं। हाल के दिनों में कुछ प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि का मामला भी सामने आया था, जिस पर दिल्ली सरकार ने तुरंत एक्शन लिया। अब दिल्ली सरकार अगले हफ्ते दो दिन का विधानसभा सत्र बुला सकती है। इसको लेकर सुगबुगाहट तेज है।

Delhi-Assembly

आयोजित होगा दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र (फाइल फोटो)

दो दिन का यह स्पेशल विधानसभा सत्र मंगलवार 13 और बुधवार 14 मई को आयोजित हो सकता है। इस विशेष सत्र में कई मुद्दों पर चर्चा होगी और एक बिल भी पास किया जा सकता है, जिसमें राजधानी दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस वृधि को नियंत्रित किया जा सके।

End of Feed