दिल्ली

इस गर्मी बिहार जाने वाला हर बिहारी होगा खुश, इस दिन दिल्ली से शुरू होगी समर स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे पूरे देश को एक सूत्र में पिरोती है। यह भारत की लाइफलाइन है। कई विशेष अवसरों पर भारतीय रेलवे स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी करती है। रेलवे ने अब समर स्पेशल की घोषणा की है, जो सप्ताह में एक दिन बिहार में छपरा से दिल्ली में आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी। वापसी में आनंद विहार से छपरा के लिए चलेगी।

Image

भारतीय रेलवे ने छपरा के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा की

Photo : Twitter

बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां पड़ने वाली हैं। जल्द ही स्कूल बंद होंगे और फिर बच्चे घूमने जाने की जिद भी करने लगेंगे। ऐसे में अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और इस गर्मी बिहार जाने का प्लान है तो आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि भारतीय रेलवे ने इस गर्मी आपके बिहार जाने की स्पेशल व्यवस्था कर दी है।

भारतीय रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने समर स्पेशल ट्रेन के बारे में जानकारी दी है।

ट्रेन नंबर 05113/05114 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल

छपरा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन 14 मई 2025 से शुरू होगी। जी हां, इस रूट पर पहली स्पेशल ट्रेने अगरे हफ्ते बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन हर बुधवार को छपरा स्टेशन से हर गुरुवार को दिल्ली में आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 जुलाई तक चलती रहेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें SLRD के 2, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 6, स्लीपर श्रेणी के 10, एसी थ्री टीयर के 3 और एसी टू टीयर का 1 कोच शामिल होगा। हर बुधवार को ट्रेन छपरा से दोपहर 3.45 बजे चलेगी और रास्ते में कई स्टेशनों पर रुके हुए अगले दिन दोपहर 2.25 बजे दिल्ली में आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से गुरुवार शाम 4.0 बजे छपरा के लिए रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे छपरा पहुंच जाएगी। गर्मी की छुट्टियों में बिहार जाने वाले और छुट्टियां खत्म होने पर वहां से आने वाले यात्रियों की काफी भीड़ होती है। स्पेशल ट्रेन यात्रियों को छुट्टियों के दौरान आवाजाही में सुविधा देने के लिए शुरू की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article