शहर

केदारनाथ धाम में घोड़ों पर लगा प्रतिबंध, जानें कब तक है ये बैन और क्यों ऐसा कदम उठाया गया

केदारनाथ धाम के रूट पर लगातार दो दिन कई घोड़ों और खच्चरों की मौत के बाद सरकार ने इस रूट पर घोड़े-खच्चरों पर प्रतिबंध लगा दिया है। आज यानी मंगलवार 6 मई को एक केंद्रीय टीम इसके कारणों का पता लगाएगी। हालांकि, आप हेलीकॉप्टर के जरिए अपनी यात्रा जारी रख सकते हैं।

Image

केदारनाथ मंदिर

उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में इन दिनों वार्षिक चारधाम यात्रा चल रही है। चारधामों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट भी खुल चुके हैं और यहां पर भोले के भक्तों जयकारों के साथ पहुंच रहे हैं। पैदल और हेलीकॉप्टर के साथ ही कई श्रद्धालु घोड़े और खच्चरों पर सवार होकर बाबा केदारनाथ के धाम तक पहुंचते हैं। अगर आप भी खोड़े या खच्चर से बाबा केदारनाथ के दर्शनों को जाने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। सरकार ने केदारनाथ यात्रा के लिए खोड़े और खच्चरों पर बैन लगा दिया है। चलिए जानते हैं यह बैन क्यों और कितने समय के लिए लगाया गया है -

कितने समय का प्रतिबंध

अगर आप आज यानी मंगलवार 6 मई को केदारनाथ जा रहे हैं तो आपको खोड़े और खच्चर नहीं मिलेंगे। हालांकि, चिंता की बात नहीं है, क्योंकि यह बैन सिर्फ 24 घंटे के लिए लगाया गया है। प्रशासन ने सोमवार को ही इसकी जानकारी दे दी थी।

क्यों लगाया गया प्रतिबंध

प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े और खच्चरों पर 24 घंटे का यह प्रतिबंध कुछ घोड़े और खच्चरों की मौत के बाद लगाया है। रविवार को केदारनाथ यात्रा के दौरान 8 घोड़े और खच्चरों की मौत हो गई थी, जबकि 6 घोड़े और खच्चर कल यानी सोमवार 5 मई को मर गए थे।

सचिव एनिमल हस्बेंड्री, उत्तराखंड सरकार बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि हम इस तरह से घोड़े और खच्चरों की मौत के पीछे का कारण जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'कल यानी मंगलवार 6 मई को केंद्र की एक टीम यहां आएगी और इन मौत के कारणों का पता लगाएगी।'

हेलीकॉप्टर सेवाएं हैं उपलब्ध

बता दें कि 1 मई से केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी शुरू हो चुकी हैं। केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाएं उत्तराखंड में सोनप्रयाग से उपलब्ध हैं। हेलीकॉप्टर तीर्थयात्रियों को बाबा केदारनाथ के धाम की सुरक्षित और आरामदेह यात्रा कराते हैं।

अगर आप हेलीकॉप्टर से केदारनाथ यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए आप IRCTC की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। अगर आपने ऑनलाइन टिकट नहीं ली है तो आप DM और सेक्टर मजिस्ट्रेट से ऑफलाइन टिकट भी ले सकते हैं। हेलीकॉप्टर एक दिन में 20-30 शटल चलाते हैं, जिसमें 150 यात्री सफर कर पाते हैं। हालांकि, मौसम खराब होने पर हेलीकॉप्टर का ट्रिप कैंसिल कर दिया जाता है।

हेलीकॉप्टर के लिए हर रोज करीब 150 ऑनलाइन बुकिंग हो जाती हैं। इसके अलावा एक महीने तक की एडवांस बुकिंग भी चल रही है। बता दें कि बाबा केदारनाथ की मूर्ति 1 मई को केदारनाथ धाम पहुंची है और 2 मई से कपाट भक्तों के लिए खुल चुके हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article