बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बारे में आपको जानकारी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने बिहार में पूर्वी चंपारण में एक छोटा शहर ढाका नाम से है। यह विधानसभा क्षेत्र भी है।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में यह खूबसूरत शहर है, जो काली नदी के तट पर बसा है। पड़ोसी देश नेपाल में इसका जुड़वां शहर दारचूला है जो नदी के दूसरी तरफ है। धारचूला और दारचूला को काली नदी का बॉर्डर दो देशों में बांटता है।
भारत में गुजरात को कौन नहीं जानता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह तक गुजरात से ताल्लुख रखते हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस नाम से एक शहर है।
बाली नाम सुनते ही सबसे पहले इंडोनेशिया का बाली द्वीप ही याद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने रंगीले राजस्थान के पाली जिले में भी इसी नाम से एक छोटा शहर है।
भारत में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद अपनी बिरयानी और चार मीनार के लिए मशहूर है। पाकिस्तान में भी इसी नाम का शहर है।
राजस्थान में भरतपुर नाम से जिला और एक शहर है। इसी नाम से पड़ोसी देश नेपाल में शहर है, जो जनसंख्या के लिहाज से नेपाल का तीसरा सबसे बड़ा शहर है।
भारत में पंजाब का एक जिला फरीदकोट भी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में इसी नाम का एक गांव है। 26/11 हमले में शामिल आतंकवादी अजमल आमिर कसाब पाकिस्तान के इसी गांव का निवासी था।
ललितपुर उत्तर प्रदेश में एक छोटा सा शहर है। यहां म्युनिसिपल बोर्ड भी है। नेपाल में ललितपुर नाम से एक मेट्रोपॉलिटन शहर है।
पंजाब में बहने वाली ब्यास नदी के किनारे एक छोटा शहर ब्यास तो है ही, पड़ोसी देश नेपाल में भी इसी नाम से एक शहर है, जो यहां के तनाहुम जिले में मौजूद है।
नॉर्थ-ईस्ट में असम का दूसरा सबसे बड़ा शहर नौगांव है। इसी नाम से पड़ोसी देश बांग्लादेश में एक जिला भी है।
गोपालगंज बिहार के एक छोटा शहर है और जिला मुख्यालय भी है। पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी इसी नाम का एक शहर और जिला है।