दिल्ली

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ठंडी हवा से तापमान में भारी गिरावट, अगले 3-4 दिनों में ओलावृष्टि की संभावना

6 May 2025 Delhi NCR mein Aaj ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम): उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकतर क्षेत्रों में अगले 3-4 दिनों तक बरसात और ओलावृष्टि की संभावना बनी रह सकती हैं। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भीषण गर्मी से राहत मिलने की आशंका है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुहावने मौसम का सिलसिला अभी जारी रह सकता है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में आज के मौसम की अपडेट

Photo : Times Now Digital

6 May 2025 Delhi NCR mein Aaj ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम): दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर लगातार जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंडी हवाएं बह रही हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस मौसम परिवर्तन के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। एक मई से अब तक दिल्ली-एनसीआर के अधिकतम तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में ये 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं देखा जा रहा है, और ये 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर बना हुआ है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 6 से 8 मई तक नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिसके बाद बारिश होगी। 8 मई तक यह स्थिति बनी रहेगी, फिर मौसम साफ होने लगेगा। 9 और 10 मई को बादल छाए रहेंगे, लेकिन हल्की धूप भी देखने को मिलेगी। 11 मई के बाद मौसम कैसा रहेगा, इसका आंकलन किया जा रहा है, हालांकि 8 मई के बाद तापमान बढ़ने की संभावना है। इस समय का मौसम सुहावना बना हुआ है, जिससे लोगों को मई की चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लिए हीटवेव जैसी कोई स्थिति नहीं है। आगामी दिनों में मौसम की सटीक जानकारी जल्द जारी होगी। साथ ही, भारी बारिश के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट अब हटा लिया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में आज का तापमान

दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस है, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 172 दर्ज किया गया है। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में तापमान समान रूप से 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 23 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम दर्ज किया गया है। नोएडा का AQI 156 है, जबकि गाजियाबाद और गुरुग्राम दोनों का AQI 159 दर्ज किया गया है, जो प्रदूषण के मध्यम स्तर को दर्शाता है।

बादल छाए रहेंगे

दिल्ली और एनसीआर के नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद इलाके में बादल छाए रहने की संभावना है। 6 और 7 मई को हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है, जबकि 8 से 11 मई तक बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं का प्रभाव है, जो उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हैं। इन मौसमी परिस्थितियों के चलते दिल्ली और आसपास के इलाकों में आंधी और बारिश हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, ये स्थिति 11 मई तक बनी रह सकती है, जिसके बाद तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article