दिल्ली की मेयर तो बन गईं शैली ओबेरॉय, अब AAP के सामने चुनौतियां क्या?

  • Authored by: AgencyEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 22, 2023, 08:49 PM IST

शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) आम आदमी पार्टी की पहली मेयर हैं। माना जा रहा है कि शैली ओबेरॉय को इस पद पर बिठाने के बाद आम आदमी पार्टी के लिए महिला वोटर्स के बीच अपनी पकड़ बनाने में और सहूलियत होगी।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत पहले ही दर्ज कर ली थी लेकिन अब अपनी मेयर बनाकर पार्टी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव में मेयर पद के साथ-साथ डिप्टी मेयर के पद पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) जहां मेयर चुनी गई हैं वहीं आले मोहम्मद इकबाल ने डिप्टी मेयर बने हैं।

Shelly Oberoi

आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय बनीं दिल्ली की मेयर

महिला वोटर्स के बीच पकड़ बनाने की होगी कोशिश

शैली ओबेरॉय को आम आदमी पार्टी की पहली मेयर हैं। माना जा रहा है कि शैली ओबेरॉय को इस पद पर बिठाने के बाद आम आदमी पार्टी शैली ओबेरॉय का नाम लेकर महिला वोटर्स के बीच अपनी पकड़ बनाने की कोशिश करेगी। वहीं दिल्ली में आप का अपना मेयर होना इस बात को साफ कर रहा है कि अरविंद केजरीवाल धीरे-धीरे ही सही लेकिन अपनी पार्टी का विस्तार कर रहे हैं। पूरी दिल्ली पर अब एक तरह से केजरीवाल का ही कब्जा जम चुका है और सालों से दिल्ली नगर पर काबिज बीजेपी का राज उन्होंने खत्म कर दिया है।

End of Feed