Saree Fare in Delhi: भारत में साड़ियां सिर्फ एक परिधान ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परपंरा और सौंदर्य की पहचान भी है। देश में हर उम्र की महिलाओं को साड़ी पहनना पसंद है। अगर आपको भी साड़ियों का शौक है और अलग-अलग डिजाइन की साड़ियां पहनना चाहते हैं, तो आपके लिए जल्द ही एक शानदार मौका आने वाला है। दिल्ली में 12 अप्रैल से साड़ियों का मेला शुरू हो रहा है। जिसमें 150 से अधिक डिजाइन साड़ियों की वैरायटी आपको देखने को मिल जाएगी।
Meta AI
नहीं है कोई एंट्री फीस
दिल्ली में साड़ी मेला 12 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित होने वाला है। जिसमें मिलने वाली साड़ियों की कीमत 1000 से लेकर लाखों तक होगी। इस मेले एंट्री की कोई फीस नहीं है। यह मेला नई दिल्ली के रफी मार्ग पर स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित होगा। जिसकी टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक होगी। आप इस साड़ी मेले में पटेल चौक मेट्रो स्टेशन से जा सकते हैं।
दुनियाभर में लोकप्रिय हैं साड़ियां
भारत में साड़ियों की बहुत विविधता देखने को मिलती है। यहां हर राज्य की अपनी अलग-अलग साड़ी होती है। जैसे उत्तर प्रदेश की बनारसी साड़ी, तमिलनाडु की कांजीवरम साड़ी, महाराष्ट्र की पैठवी साड़ी, राजस्थान व गुजरात की बांधनी साड़ी आदि। साड़ियों की खासियत, विविधता और ऐतिहासिक महत्व की वजह से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में साड़ियां लोकप्रिय हो गई हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
