दिल्ली

Delhi: ओल्ड राजेंद्र नगर में रफ्तार का कहर, 5 IAS अभ्यर्थियों सहित 7 घायल; धरने पर बैठे छात्र

Delhi Road Accident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में मंगलवार की शाम तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार कार ने सड़क में पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मारी जिसमें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के 5 अभ्यर्थी समेत 7 लोग घायल हो गए। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वायरल हो रहे हैं।

Image

तेज रफ्तार कार का कहर

Photo : PTI

Delhi Road Accident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में मंगलवार की शाम तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार कार ने सड़क में पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मारी जिसमें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के 5 अभ्यर्थी समेत 7 लोग घायल हो गए। इस हादसे की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वायरल हो रहे हैं।

कार चालक ने खोया कंट्रोल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब कार चालक ने पूरी तरह से अपना कंट्रोल खो दिया। बताया जा रहा है कि घायलों में एक महिला भी शामिल है।

पकड़ा गया कार चालक

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। कार चालक को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इस सड़क दुर्घटना से आक्रोशित अभ्यर्थियों ने बड़ा बाजार रोड को जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। घरने पर बैठे छात्रों की मांग है कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

प्रदर्शनकारी छात्र ने सुनाई अपनी पीड़ा

एक छात्र ने कहा कि आज शाम को एक घटना घटी जिसमें एक कार ने पांच छात्रों को रौंद दिया। इस सड़क पर हर दिन करीब 10,000 छात्र यात्रा करते हैं... अगर हम यहां पर सुरक्षित तरीके से चल नहीं पाएंगे तो पढ़ाई कैसे करेंगे? यहां पर ओवरस्पीडिंग, नशे में धुत गाड़ी चलाना आम बात है। समस्या यह है कि कोई भी इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रहा है।

इससे पहले, दिल्ली से सटे नोएडा में 30 मार्च को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला था। थाना सेक्टर 126 इलाके में एक तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार ने फुटपाथ पर बैठे दो श्रमिकों को जोरदार टक्कर मार दी थी। यह हादसा थाना सेक्टर 126 इलाके के सेक्टर 94 स्थित एम3एम प्रोजेक्ट के पास हुआ था। हादसे में दोनों श्रमिक बुरी तरह से घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article