Sakshi Murder Case : साक्षी की हत्‍या में प्रयुक्‍त चाकू बरामद, आरोपी ने साहिल ने बताया- कहां छिपाया था हथियार

Sakshi Murder Case : गर्लफ्रेंड साक्षी से नाराज चल रहे उसके ब्‍वॉयफ्रेंड साहिल ने 20 बार चाकू घोंप कर उसकी हत्‍या कर दी थी। इस दौरान वह चीख रही थी, चिल्‍ला रही थी, लेकिन इसके बावजूद मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

Sakshi Murder Case : देश भर में सनसनी फैला देने वाले दिल्ली के साक्षी मर्डर केस में रोज एक नया खुलासा हो रहा है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को हत्‍या में प्रयुक्‍त चाकू मिल गया है। ये वही चाकू है जिससे साहिल ने साक्षी पर 20 हमले कर उसकी बेरहमी से हत्‍या कर दी थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जो चाकू बरामद हुआ है वो साहिल के खिलाफ अब तक सबसे मजबूत सबूत है। बता दें कि, साक्षी का हत्‍यारा साहिल पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं, जो कि कस्‍टडी के दौरान ही अपने अपराध को कबूल कर चुका है।

अंधेरे में फेंका था चाकू

वारदात को अंजाम देने के बाद साहिल ने चाकू को अंधेरे में फेंक दिया था। उसने बताया है कि, पुलिस को घटना का पता न चल सके इसके लिए उसने चाकू फेंक दिया था। इसके पहले दो दिन पुलिस रिमांड में आरोपी जांच करने वाली टीम को गुमराह कर रह था। हालांकि तीन दिन की रिमांड बढ़ने के बाद पुलिस को साहिल ने बताया कि उसने चाकू कहां फेंका था। पुलिस का कहना है कि, चाकू फेंकने के बाद ही साहिल बुलंदशहर अपनी बुआ के घर भाग गया था। बहरहाल, नाबालिग लड़की की हत्‍या करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।

End of Feed