Manish Sisodia : शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के डिप्टी सीएम एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को सिसोदिया को 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तीन दिनों की हिरासत पूरी होने के बाद सीबीआई ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट से राहत नहीं मिलने की वजह से सिसोदिया की होली अब जेल में बीतेगी।
दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी हैं मनीष सिसोदिया।
शराब घोटाले में 26 फरवरी को गिरफ्तार हुए सिसोदिया
बता दें कि शराब नीति मामले में सिसोदिया की गिरफ्तारी गत 26 फरवरी को हुई थी। इसके बाद से वह सीबीआई की हिरासत में चल रहे थे। सीबीआई ने इस बार कोर्ट से सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के लिए कहा। जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि आगे जरूरत पड़ने पर वह आप नेता की पुलिस हिरासत मांग सकती है। सीबीआई का कहना है कि जमानत पर रिहा होने पर सिसोदिया गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं और पूछताछ में अभी भी वह पूरी तरह से उसका सहयोग नहीं कर रहे हैं।CBI counsel says - at this stage, we are not seeking further CBI remand but in the next 15 days we might seek it. undefined
— ANI (@ANI) Mar 6, 2023
सिसोदिया के वकील ने कोर्ट से अनुमति मांगी थी कि उन्हें न्यायिक हिरासत वाले समयकाल में जेल के भीतर चश्मा, डायरी-पेन और भगवत गीता मुहैया कराई जाए। कोर्ट ने उन्हें इन चीजों के लिए मंजूरी दे दी है। राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज एमके नागपाल ने इसके साथ ही उन्हें सुझाई गई दवाएं भी अंदर देने के लिए कहा है।
Rouse Avenue Court's Spl Judge MK Nagpal also allows Sisodia to have medicines prescribed in his MLC conducted by C… t.co/ExaoGMItpp
— ANI (@ANI) Mar 6, 2023
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
