Delhi Hospitals: दिल्ली के मरीजों के लिए अच्छी खबर, RML अस्पताल में जल्द शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी मशीन लगाने का फैसला किया है। शुरुआत में यह मशीन यूरोलॉजी विभाग में लगेगी। बाद में अन्य विभागों में भी इस तकनीक का इस्तेमाल होगा। इस मशीन सर्जरी को अधिक सटीक, कम दर्दनाक और जल्दी रिकवरी वाला बनाएगी।

Delhi News: नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में जल्द ही अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी मशीन लगाई जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस दिशा में फैसला लेते हुए मशीन खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। रोबोटिक सर्जरी के जरिए जटिल ऑपरेशन भी सटीक और सुरक्षित तरीके से किए जा सकेंगे। साथ ही इस तकनीक से मरीजों को सर्जरी में दर्द कम होगा और उन्हें स्वस्थ होने में भी कम समय लगेगा।

Surgery- canva

सांकेतिक फोटो (PC - Canva)

4 सरकारी अस्पतालों में रोबोटिक मशीनें

दैनिक जागरण की खबर के अनुसार दिल्ली में केवल चार सरकारी अस्पतालों में ही रोबोटिक मशीनें उपलब्ध हैं। जिनमें एम्स, सफदरजंग, राष्ट्रीय क्षयरोग और श्वसन संस्थान, और दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान शामिल हैं। लेकिन जल्द ही आरएमएल अस्पताल केंद्र सरकार का ऐसा चौथा अस्पताल बन जाएगा, जहां यह सुविधा मरीजों के लिए उपलब्ध होगी। बताया गया है कि आने वाले 5 से 6 महीनों में यह मशीन यूरोलॉजी विभाग के ऑपरेशन थिएटर में लगा दी जाएगी।

End of Feed