मनीष स‍िसोद‍िया के कामों को याद कर मंच पर ही भावुक हो गए अरव‍िंद केजरीवाल, बीजेपी को लेकर कही ये बात- Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 7, 2023, 04:46 PM IST

Arvind Kejriwal Emotional Video: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मनीष सिसोदिया को याद कर भावुक होते दिख रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) राजधानी के बवाना में एक स्‍कूल के उद्घाटन के दौरान मनीष सिसोदिया को याद करते हुए भावुक हो गए, इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें केजरीवाल इमोशनल दिख रहे हैं, सीएम केजरीवाल ने कहा क‍ि ये उनका (मनीष स‍िसोद‍िया) का सपना था, ये लोग चाहते हैं कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति खत्म हो जाए लेकिन हम लोग उसको खत्म नहीं होने देंगे।

मंच पर मनीष सिसोदिया को याद करते हुए उनकी आंखों में आंसू भर आए और फिर कुछ रूककर उन्होंने पानी पीया और खुद को संभाला, केजरीवाल ने भावुक शब्दों में कहा कि यह उनका सपना था कि दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले। लेकिन इन लोगों ने झूठे केस में फंसाकर, फर्जी मुकदमा तैयार कर जेल भेज दिया।

End of Feed