बारिश से दिल्ली-NCR का हाल-बेहाल, ITO से कश्मीरी गेट तक भारी जाम; सचिवालय की चौखट तक पहुंचा यमुना का पानी

दिल्ली-एनसीआर इन दिनों भारी बारिश और जलभराव की दोहरी मार झेल रहा है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जबकि यमुना नदी उफान पर है। हथिनीकुंड बैराज से लगातार बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

Delhi NCR Rain: इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बेकाबू कर दिए हैं। समझ नहीं आ रहा कि यह इंद्र देव का आशीर्वाद है या कोई श्राप, क्योंकि मौसम विभाग हर दिन नया अलर्ट जारी कर रहा है। बुधवार को भी राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के क्षेत्रों के कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

Delhi NCR Rain (Photo: Canva)

दिल्ली NCR में बारिश से हाल-बेहाल (Photo: Canva)

यमुना बाजार जैसे क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी हालात कुछ अलग नहीं रहे। बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो गई।

End of Feed