नई दिल्ली स्टेशन को मिलेगा स्मार्ट लुक; 105 ट्रेनें बदलेंगी अपना ठिकाना, यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी भरपूर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है, जिससे यात्रियों को हवाई अड्डे जैसी आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। परियोजना के पहले चरण में पहाड़गंज की ओर एक मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब विकसित किया जाएगा और कुछ प्लेटफॉर्मों का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा। निर्माण के दौरान कुल 105 ट्रेनों का संचालन अन्य स्टेशनों से किया जाएगा।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। परियोजना के पहले चरण में पहाड़गंज की ओर एक मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब (MMTH) बनाया जाएगा और प्लेटफार्मों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इस पुनर्विकास का मकसद यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं देना और स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाना है। हालांकि निर्माण कार्य के कारण ट्रेन संचालन प्रभावित होगा, जिससे 105 ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर स्थानांतरित करना पड़ेगा।

New Delhi Railway Station (File Photo)

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (फाइल फोटो)

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, निर्माण से पहले आवश्यक सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और अब जल्द ही ध्वस्तीकरण (डेमोलिशन) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहले वन विभाग से वृक्षों की कटाई की अनुमति नहीं मिलने से काम रुका हुआ था, लेकिन अब अनुमति मिलने की संभावना है। आगामी फरवरी तक पहाड़गंज की ओर स्टेशन के कुछ हिस्सों को तोड़ा जाएगा और साथ ही प्लेटफॉर्मों का पुनर्निर्माण भी शुरू हो जाएगा।

End of Feed