लाल किले की सुरक्षा में लगी सेंध, डमी बम के साथ अंदर पहुंची स्पेशल सेल की टीम, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

दिल्ली पुलिस ने लाल किला परिसर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। लाल किले की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मॉक ड्रिल के दौरान स्पेशल सेल की टीम ने सिविल ड्रेस में डमी बम के साथ किले में प्रवेश किया, जिसे ड्यूटी पर तैनात ये पुलिसकर्मी पहचान नहीं सके।

Red Fort Security Breach: दिल्ली में स्वंतत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक का मामला सामने आया है। सिक्योरिटी ड्रिल के दौरान लापरवाही के आरोप में 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। ये पुलिसकर्मी ड्रिल के दौरान डमी बम का पता नहीं लगा सके, जिसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना गया। जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए इन्हें सस्पेंड कर दिया।

Red Fort

लाल किला - फाइल फोटो (istock)

डमी बम लेकर घुसी स्पेशल पुलिस की टीम

स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले से सुरक्षा में भारी चूक की खबर सामने आई है। दरअसल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने डमी बम के साथ किले में बड़ी आसानी से एंट्री कर ली और यह सब सुरक्षा व्यवस्था की जांच परखने के लिए किया गया था। मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसके बाद लापरवाही बरतने वाले सात पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा इंतजामों की दोबारा समीक्षा करने और लाल किले के आसपास घेरेबंदी को और कड़ा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

End of Feed