Delhi News: दिल्ली के इन इलाकों में होने लगी बारिश, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

आईएमडी ने आज दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में हल्की तीव्रता वाली बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

Delhi News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हल्की तीव्रता वाली बारिश होने की भविष्यवाणी की है। बारिश दिल्लीवासियों के लिए फायदेमंद होगी क्योंकि यह शहर में वायु गुणवत्ता को बढ़ाने में योगदान देगी है। आईएमडी के अनुसार दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, शहादरा, विवेक विहार, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, लाल किला, प्रीत विहार, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन और आईटीओ जैसे क्षेत्रों में बारिश होगी।

Delhi Rain

दिल्ली में शुरू हुई बारिश

राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल हल्की बारिश हो रही हैं और अगले 12-18 घंटों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। रात में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने की उम्मीद है। IMD के अनुसार आने वाले समय में दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में कोहरा बढ़ेगा।

End of Feed