Delhi Crime: साकेत कोर्ट लॉकअप में कैदी की हत्या से हड़कंप, दौ कैदियों ने उतारा मौत के घाट

दिल्ली में साकेत कोर्ट में लॉकअप के अंदर कैदियों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दो कैदियों ने अमन नाम के कैदी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार कैदियों के बीच पुरानी दुश्मनी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Delhi Crime: दिल्ली में साकेत कोर्ट लॉकअप के अंदर एक कैदी की हत्या से हड़कंप मच गया। लॉकअप के अंदर कैदियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दो कैदियों ने अमन नामक के एक कैदी की हत्या कर दी। दोनों कैदी तिहाड़ जेल नंबर 8 में बंद थे। उन्हें अदालती कार्यवाही के लिए साकेत कोर्ट लाया गया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है।

Crime

सांकेतिक फोटो।

कोर्ट में पेशी के लिए आए थे कैदी

दिल्ली पुलिस के अनुसार 5 जून को साकेत कोर्ट लॉक-अप के खारजा नंबर 5 में मारपीट की घटना हुई। अमन नामक के शख्स को साकेत कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। घटना के दौरान मृतक अमन समेत कई विचाराधीन कैदी (यूटीपी) उस खारजा के अंदर थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसी बात पर कैदियों के बीच विवाद हो गया। जिसने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। इस दौरान जितेंद्र और जयदेव ने अमन पर हमला कर दिया। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

End of Feed