दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग; केबिन क्रू की सूझबूझ से बाल-बाल बचे यात्री

दिल्ली हवाई अड्डे पर रविवार को दीमापुर जाने वाली इंडिगो उड़ान में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई। केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना विमानन सुरक्षा के लिए एक गंभीर चेतावनी मानी जा रही है।

IndiGo Flight Fire Incident: दिल्ली हवाई अड्डे पर दीमापुर जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई। सौभाग्य से सभी यात्री सुरक्षित रहे। घटना तब घटी जब विमान उड़ान भरने की तैयारी में था। सूत्रों के अनुसार, आग लगने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Power Bank Catches Fire on IndiGo Flight (Symbolic Photo)

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग से हड़कंप (प्रतीकात्मक फोटो)

यह घटना विमानन सुरक्षा के दृष्टिकोण से चिंता का विषय बन गई है। पावर बैंक जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को विमान में ले जाने और उपयोग करने से संबंधित नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री के पावर बैंक में आग भड़क उठी। यह उड़ान दिल्ली से नागालैंड के दीमापुर के लिए रवाना होने वाली थी। केबिन क्रू की सतर्कता के चलते आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और किसी को नुकसान नहीं हुआ।

End of Feed