नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम करने की बड़ी पहल; खुला स्थायी यात्री सुविधा केंद्र

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, जो भारत के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है, अब यहां यात्रियों के लिए यात्री सुविधा केंद्र शुरू किया गया है। शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां स्थायी यात्री सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य यात्रियों को भीड़-रहित, सहज और आरामदायक यात्रा अनुभव देना है। यह केंद्र स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और टिकटिंग प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

New Delhi Railway Station: भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन अब यात्रियों के लिए अब अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां स्थायी यात्री सुविधा केंद्र (Passenger Facilitation Centre) का उद्घाटन किया। इस केंद्र का उद्देश्य यात्रियों को सुगम, आरामदायक और भीड़-रहित यात्रा अनुभव देना है।

new delhi station yatri suvidha kendra

यात्री सुविधा केंद्र की जानकारी देते रेलमंत्री (स्क्रीनग्रैब: ANI)

यात्रियों की भीड़ घटाने की पहल

नई दिल्ली स्टेशन पर रोजाना लाखों यात्री आते-जाते हैं, और त्योहारी सीजन में यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पहले दो साल के लिए एक अस्थायी सुविधा केंद्र शुरू किया गया था, जिसने यात्रियों को काफी राहत दी। उस प्रयोग की सफलता के बाद अब इसे स्थायी सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

End of Feed