मिनी ICU में भर्ती युवती के साथ दूसरे मरीज ने किया दुष्कर्म, हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने साधी चुप्पी, जांच में जुटी पुलिस

शास्त्री पार्क स्थित एक अस्पताल में एक 23 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ यौन उत्पीड़न की गंभीर घटना सामने आई है। बताया गया है कि युवती आईसीयू से बिना किसी की जानकारी के बाहर निकल गई थी, उसी दौरान एक व्यक्ति ने कथित रूप से उसका शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

पूर्वी दिल्ली के एक अस्पताल में सोमवार सुबह एक 23 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती दो दिनों से आइसीयू में भर्ती थी और रात के समय बिना किसी को बताए वहां से निकल गई। अस्पताल की ओपीडी में एक मरीज ने दिनदहाड़े युवती का यौन शोषण किया, जिसके बाद वह अर्धनग्न अवस्था में मिली।

Sexual abuse of a girl in hospital

अस्पताल में युवती से यौन शोषण

इस संगीन घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने यौन शोषण का मामला दर्ज कर खजूरी क्षेत्र के निवासी मोहम्मद फैज को गिरफ्तार कर लिया है। युवती को अस्पताल से जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि युवती मानसिक रूप से कमजोर है। उसे पहले सोनिया विहार क्षेत्र में बेहोशी की हालत में पाया गया था।

End of Feed