Delhi Murder: शक में पति बना हत्यारा, होटल रूम में घोंटा पत्नी का गला; खुद पुलिस को कॉल कर कहा- मैंने उसे मार डाला

Paharganj Delhi News Today: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के एक होटल में 24 वर्षीय महिला को उसके पति ने मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध को लेकर शक था। जिसके कारण उसने होटल के कमरे में उसका गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में यूपी पुलिस को खुद हत्या के बारे में जानकारी दी। यूपी पुलिस ने उसे मथुरा से गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है।

Murder in Delhi: दिल्ली के एक होटल में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद खुद ही पुलिस को फोन कर हत्या के बारे मं बताया। आरोपी ने उत्तर प्रदेश पुलिस को कॉल कर बताया कि उसने अपनी 24 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी है। जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और दिल्ली के पहाड़गंज स्थित होटल रूम से महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी पति गोपाल शर्मा (24) को मथुरा में पुलिस ने पकड़ लिया और बाद में उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Police & Crime

सांकेतिक फोटो

होटल प्रबंधक को बेसुध कमरे में मिली महिला

पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे मथुरा के हाईवे थाना पुलिस ने दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में स्थित ‘न्यू विक्टोरिया’ होटल के प्रंबधक को फोन किया। पुलिस ने गोपाल द्वारा दी गई जानकारी का हवाला देते हुए होटल प्रबंधक से एक कमरे की जांच करने को कहा। उन्होंने बताया कि कमरे की जांच करने पर होटल प्रबंधक प्रेम कुमार को एक महिला बिस्तर पर बेसुध पड़ी है। अधिकारी ने बताया कि गुप्ता ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया और एक टीम मौके पर पहुंची और महिला की गला घोंटकर हत्या किये जाने की पुष्टि की।

End of Feed