दिल्ली के अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा, एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल

Delhi: दिल्ली के शाहदरा जिले में आनंद विहार क्षेत्र में स्थित कॉसमॉस स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और अस्पताल में मौजूद मरीजों, हाउसकीपिंग और अस्पताल स्टाफ को रेस्क्यू किया गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हो गए हैं।

Delhi: दिल्ली के शाहदरा जिले में स्थित एक अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है। हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर के ब्लास्ट होने से आग लग गई थी, जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 10 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

बता दें कि यह मामला शाहदरा जिले के आनंद विहार कॉसमॉस स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल (Kosmos Hospital) का है। यहां शॉर्ट सर्किट होने के बाद दो से तीन ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। आग लगने के कारण हॉस्पिटल में धुआं भर गया था, जिससे निकालने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़ने पड़े। समय पर बाकी सिलेंडर बाहर निकाल दिए गए थे, जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से बचा है। आग के बेकाबू होने से पहले दमकलकर्मियों ने किसी तरह अस्पताल में भर्ती मरीज, खासकर क्रिटिकल केस मरीजों को तुरंत रेस्क्यू किया और पास के निजी अस्पताल में भेजा। साथ ही अस्पताल के स्टाफ, हाउसकीपिंग और नर्सिंग में कार्यरत कई लोग भी बेहोश हालत में रेस्क्यू किए गए।

End of Feed