दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत 48 महिलाओं समेत 260 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की वेस्टर्न रेंज ने “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए द्वारका, आउटर और वेस्ट जिलों से 260 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है, जिनमें 48 महिलाएं शामिल हैं। यह अभियान विशेष आयुक्त मधुप तिवारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त जतिन नारवाल के नेतृत्व में 9 नवंबर की रात चलाया गया। कार्रवाई का उद्देश्य अवैध रूप से रह रहे और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर भेजना है।

Delhi News: दिल्ली पुलिस की वेस्टर्न रेंज ने अवैध रूप से ठहरे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” नाम के इस अभियान में द्वारका, आउटर और वेस्ट जिलों से 260 अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 48 महिलाएं भी शामिल हैं। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून-व्यवस्था) जोन-2 मधुप तिवारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त (वेस्टर्न रेंज) जतिन नारवाल के निर्देशन में की गई। पुलिस ने बताया कि यह ऑपरेशन 9 नवंबर की रात को चलाया गया था, जिसमें 31 टीमों ने मिलकर काम किया।

Major action taken in Delhi under Operation "Clean Sweep" (Photo: Canva)

दिल्ली में ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत बड़ी कार्रवाई (फोटो: Canva)

इन टीमों में द्वारका, वेस्ट और आउटर जिले के डीसीपी अंकित सिंह, दराडे शरद भास्कर और सचिन शर्मा के नेतृत्व में करीब 600 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। ऑपरेशन का मकसद था ऐसे विदेशी नागरिकों को पकड़ना जो वीजा खत्म होने के बाद भी देश में अवैध रूप से रह रहे हैं या किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान कई विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि खत्म हो चुकी थी, जबकि कुछ के पास दस्तावेज ही नहीं थे। एक विदेशी नागरिक के पास से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed