Delhi News: दक्षिणी दिल्ली के ओखला विहार में स्थानीय निवासियों ने पानी की कमी से निपटने के लिए भूख हड़ताल करने पर मजबूर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले लोगों ने विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू की है। यह हड़ताल कहकशां मस्जिद के बाहर मगरिब की नमाज के बाद आयोजित की गई, जहां लोगों ने नारेबाजी की।
पेयजल के साथ कपड़े धोने के लिए पानी खरीदने को मजबूर लोग
पानी की कमी से परेशान होकर लोगों ने लिया भूख हड़ताल का निर्णय
निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र की बोरिंग पिछले तीन वर्षों से खराब है, जिसके कारण उन्हें पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद अली इदरीशी ने बताया कि लोग न केवल पीने के लिए नहीं बल्कि कपड़े धोने और नहाने के लिए भी पानी खरीदने को मजबूर हैं। एक दिन पहले, निवासियों ने बोरिंग की मरम्मत के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल का निर्णय लिया गया।
पानी की आपूर्ति को लेकर उठी मांग
स्थानीय विधायक पर आरोप है कि वे जनता के प्रति सहानुभूति दिखाते हैं, लेकिन तीन साल से बड़ी आबादी पानी के बिना है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। निवासियों की मांग है कि ओखला विहार में बोरिंग की मरम्मत की जाए या नई बोरिंग कराई जाए ताकि पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे विधायक आवास का घेराव करने की चेतावनी भी दे रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
