दिल्ली डॉक्टर मारपीट मामला : BJP MLA पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? 'आप' नेताओं ने गृहमंत्री शाह से मांगा मिलने का समय

दिल्ली के आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल में तैनात डॉक्टर से मारपीट मामले में बीजेपी विधायक हरीश खुराना के ऊपर एक्शन नहीं होने पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने पुलिस कमिश्नर और बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने पत्र लिखकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा है।

दिल्ली : दिल्ली के आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल में तैनात डॉक्टर से मारपीट मामले में अभी तक भाजपा विधायक हरीश खुराना के ऊपर एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। अब इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने पुलिस कमिश्नर और बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने पत्र लिखकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। सौरभ भारद्वाज ने 'एक्स' पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से कहा है कि सरकारी अस्पताल में भाजपा विधायक हरीश खुराना द्वारा डॉक्टरों से कथित मारपीट की एफआईआर दर्ज़ नहीं हुई है, जबकि 40 डॉक्टर भी एफआईआर के लिए लिखकर शिकायत दे चुके हैं। "आप" विधायक कमिश्नर से इस मामले में मिलना चाहते हैं। गुरुवार से हम मिलने का समय माँग रहे हैं, मगर पुलिस कमिश्नर से बात नहीं हो पाई है । आज फिर हमने मिलने का समय मांगा है।

Aap Leader Saurabh Bhardwaj

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज (फोटो-ANI)

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में गुरुवार को एक सरकारी अस्पताल के इंटर्न डॉक्टर के साथ भाजपा के विधायक हरीश खुराना और उनके समर्थकों ने गाली गलौज, बदतमीजी और मार-पिटाई की, यह बहुत शर्म की बात है। एक तरफ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं, उनके साथ अगर किसी ने हमले की कोशिश की तो पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया और पांच दिन की रिमांड पर लिया। उसके ऊपर हत्या का प्रयास (अटेम्प्ट टू मर्डर) का मुकदमा दर्ज कर दिया। दूसरी तरफ, उसी दिल्ली में सरकारी डॉक्टर के साथ भाजपा के विधायक हरीश खुराना ने मारपीट की, मगर आज तक उस पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

End of Feed