Delhi: जेब पर भारी नया रोड प्रोजेक्ट; शहर में ही एक तरफ से दूसरी ओर जाने के लिए चुकाना पड़ रहा 235 रुपये टोल

दिल्ली में अब अपने ही शहर के भीतर सफर करना लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। UER-2 पर बने मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा से गुजरने पर वाहन चालकों को भारी-भरकम टोल चुकाना पड़ रहा है। लोगों में इस फैसले को लेकर नाराजगी है और वे इसे आम जनता पर आर्थिक बोझ मान रहे हैं।

Delhi UER-2 Toll Plaza: दिल्लीवासियों के लिए सफर अब महंगा हो गया है। राजधानी में अब ऐसा टोल प्लाजा तैयार हुआ है, जहां अपने ही शहर के अंदर यात्रा करने पर भी टोल टैक्स देना होगा। दरअसल, नॉर्थ और आउटर दिल्ली से द्वारका, एयरपोर्ट और गुरुग्राम की ओर कनेक्टिविटी तो आसान हो गई है, लेकिन इस रास्ते पर टोल लगने से लोगों की जेब पर असर पड़ने लगा है। दिल्ली के अंदर ही सफर करने पर भारी भरकम टोल देना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। कई नागरिक इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं और इसे आम जनता पर आर्थिक बोझ बता रहे हैं। उनका कहना है कि अगर अपने ही शहर में इतनी महंगी यात्रा करनी पड़ी तो आम आदमी कैसे गुजारा करेगा?

UER 2 (Photo: ANI)

UER 2 (फोटो: ANI)

कहां बना है टोल प्लाजा?

दिल्ली के बक्करवाला गांव के पास UER-2 (Urbal Extension Road-II) पर मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा बनाया गया है। यह राजधानी का पहला ऐसा टोल है जहां शहर के अंदर ही सफर करने वालों से टैक्स वसूला जा रहा है। जो लोग मुंडका, नजफगढ़, बक्करवाला, द्वारका या आईजीआई एयरपोर्ट की ओर जा रहे हैं, या दिल्ली के भीतर से ही गुरुग्राम की तरफ निकलते हैं, उन्हें इस टोल प्लाजा से होकर गुजरना पड़ता है और टोल देना अनिवार्य है।

End of Feed