Namo Bharat: जमीन के अंदर से दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 40 मिनट में दिल्ली से पहुंचाएगी मेरठ; प्रीमियम है लग्जरी सफर का किराया

Delhi-Meerut Namo Bharat Train: अब दिल्ली से सीधे मेरठ पहुंचने के लिए नमो भारत (Rapid Rail) तैयार है। साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त खंड का 5 जनवरी को उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों होना है। आइये जानते हैं इस रूट पर कितने स्टेशन हैं और सफर के लिए कितना किराया वसूला जाएगा?

Delhi-Meerut Namo Bharat Train: साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त खंड के खुलने का समय आ गया है। रविवार 5 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी इस खंड का उद्घाटन करेंगे, जो क्षेत्रीय परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस उद्घाटन के साथ नमो भारत ट्रेनों का दिल्ली में शुभागमन होगा जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए उच्च गति की गतिशीलता विकल्पों के एक नए अध्याय का आरंभ करेंगी। वर्तमान में साहिबाबाद और मेरठ साउथ के बीच 9 स्टेशनों के साथ कॉरिडोर का 42 किलोमीटर लंबा हिस्सा परिचालित है। इस उद्घाटन के साथ, नमो भारत कॉरिडोर का परिचालित खंड 55 किलोमीटर तक विस्तारित हो जाएगा, जिसमें कुल 11 स्टेशन होंगे। आइये जानते है इस ट्रेन के लग्जरी सफर के लिए कितना किराया चुकाना होगा और दिल्ली से मेरठ तक कितना समय लेगी?

Sahibabad-New Ashok Nagar Namo Bharat Corridor

न्यू अशोक नगर-साहिबाबाद नमो भारत कॉरिडोर उद्घाटन

न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन

नमो भारत ट्रेन का कितना किराया है?

रविवार शाम 5 बजे से, नमो भारत ट्रेनें 15 मिनट से जनता के लिए उपलब्ध होंगी। दिल्ली से मेरठ की दिशा में पहले परिचालित स्टेशन, न्यू अशोक नगर स्टेशन, से मेरठ साउथ तक का किराया स्टैन्डर्ड कोच के लिए 150 रुपये और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपये है। इस सेक्शन पर परिचालन शुरू होने से मेरठ शहर अब नमो भारत के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सीधे जुड़ गया है। इससे यात्रा में लगने वाला समय अब घटकर एक तिहाई कम हो जाएगा, जिससे यात्री न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक सिर्फ़ 40 मिनट में यात्रा कर सकेंगे। अब तक, 50 लाख से अधिक यात्री नमो भारत ट्रेनों द्वारा यात्रा का लाभ उठा चुके हैं जो उनकी लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। कॉरिडोर के बाकी बचे हुए सेक्शन, यानी न्यू अशोक नगर-सराय काले खां और मेरठ साउथ-मोदीपुरम में निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है।

End of Feed