दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के नजदीक टाउनशिप का होगा निर्माण, इन लोगों को मिलेगा भरपूर लाभ

Delhi Meerut Expressway Township: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के साथ ही अब नई टाउनशिप का भी निर्माण किया जा रहा है। इस टाउन के निर्माण से शहरवासियों की आवासीय जरूरत पूरी होगी।

Delhi Meerut Expressway Township: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के साथ विकास को और गति देने के लिए और लोगों के लाभ के लिए अब नई टाउनशिप का भी निर्माण किया जा रहा है। इस टाउनशिप का निर्माण और कहीं नहीं, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे और बिजली बांबा बाईपास के साथ किया जाएगा। इस नई टाउनशिप के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहित करने का कार्य भी जल्द शुरू किया जा रहा है। इस टाउनशिप की सबसे खास बात ये है कि ये तीन ओर से चौड़े मार्गों और एक ओर से रेवले मार्ग से घिरी होगी। लोगों को यातायात में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि नई टाउनशिप के निर्माण के लिए 595 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

New Township to Build Near Delhi Meerut Expressway

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के पास बनेगी नई टाउनशिप

10 गांवों की भूमि का होगा अधिग्रहण

नई टाउनशिप के निर्माण 595 हेक्टेयर के क्षेत्र में किया जाएगा, जिसके लिए 10 गावों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। भूमि के अधिग्रहण के लिए जल्द ही धारा 28 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिन गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा उनके नाम क्रमशः शाकरपुर, सलेमपुर, चंदसारा, ढिकोली, बाजोट, जुर्रानपुर, नरहड़, बुढेरा जाहिदपुर, गगोल, ततीना सानी है। आइए आपको बताएं किस गांव से कितनी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसकी लिस्ट इस प्रकार है -

नरहाड़ा - 209.4 हेक्टेयर

सलेमपुर - 132.8 हेक्टेयर

जुर्रानपुर - 80 हेक्टेयर

बुढेरा जाहिदपुर - 59.6 हेक्टेयर

चंदसारा - 33 हेक्टेयर

ततीना सानी - 28 हेक्टेयर

ढिकोली - 23 हेक्टेयर

बाजोट - 13.8 हेक्टेयर

शाकरपुर - 12 हेक्टेयर

गगोल - 2.9 हेक्टेयर

महत्वपूर्ण साबित होगी योजना

बता दें कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के साथ बनने वाली नई टाउनशिप की योजना लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी। इस योजना के लिए जिन गांवों से भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है उनका विकास किया जाएगा। इसके साथ ही इससे शहरवासियों की आवासीय जरूरत भी पूरी होगी। बता दें कि नई टाउनशिप उत्तर की ओर से बिजली बंबा बाईपास, दक्षिण की तरफ से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, पूरब की तरफ से मेरठ-हापुड़ नेशनल हाईवे से और पश्चिम की तरफ से मेरठ हापुड़ रेलवे लाइन से घिरी होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End Article
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर...

End of Feed