दिल्ली में महंगी हुई पार्किंग! प्रदूषण से निपटने के लिए NDMC ने दोगुना किया शुल्क; AQI हुआ ‘बहुत खराब’

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता के बीच नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने जीआरएपी के दूसरे चरण के तहत पार्किंग शुल्कों में वृद्धि का निर्णय लिया है। बढ़ते प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह कदम वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के निर्देशों के अनुरूप उठाया गया है। वहीं, मामूली सुधार के बावजूद दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अब भी ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है।

NDMC Parking Fee Hike: राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने क्रमिक प्रतिक्रिया कार्ययोजना (GRAP) के दूसरे चरण के तहत अपने अधिकार क्षेत्र में स्थित सभी पार्किंग स्थलों के शुल्क में दोगुनी वृद्धि करने का निर्णय लिया है। एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी के चरण दो के प्रावधानों को लागू करने के निर्देश जारी किए हैं, क्योंकि शहर की वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है।

NDMC Doubles Parking Fees Under GRAP Stage II (Symbolic Photo: Canva)

NDMC ने GRAP स्टेज II के तहत पार्किंग फीस दोगुनी की (सिंबॉलिक फोटो: Canva)

शुल्कों में दो गुना वृद्धि

मंगलवार शाम सात बजे तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बढ़कर 302 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के आदेशों का पालन करते हुए 29 अक्टूबर से लेकर जीआरएपी के दूसरे चरण की समाप्ति तक, एनडीएमसी द्वारा संचालित सभी पार्किंग स्थलों चाहे वे सड़क किनारे हों या इनडोर के शुल्कों में दो गुना वृद्धि की गई है।

End of Feed