दिल्ली का ये इलाका बनेगा देश का नया 'आर्ट डिस्ट्रिक्ट', NDMC ने किया प्लान तैयार

Delhi News: लुटियंस दिल्ली के एनडीएमसी क्षेत्र को आर्ट डिस्ट्रिक्ट के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इस परियोजना में देश के 10 मूर्तिकारों को मूर्तियां बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। इन मूर्तियों को दिल्ली के कुछ खास स्थानों पर स्थापित किया जाएगा।

लुटियंस दिल्ली में विकास करते हुए यहां कला, संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देने की एक नई पहल की जा रही है। इस पहल के तहत एनडीएमसी क्षेत्र को एक आर्ट डिस्ट्रिक्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। बता दें कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'विकास भी, विरासत भी' और 'विकसित भारत 2047' के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

NDMC

नई दिल्ली मुंसिपल कॉरपोरेशन

परियोजना के तहत 10 मूर्तिकार बनाएं मूर्तियां

End of Feed