दवाइयों की आड़ में नशे का खेल! NCB की दवा कंपनी 'डिजिटल विजन' पर बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाएं सप्लाई का पर्दाफाश

एनसीबी ने डिजिटल विजन नाम की दवा कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार का बड़ा नेटवर्क उजागर किया। कंपनी ने फर्जी फर्मों को 48 लाख ट्रामाडोल कैप्सूल और 12 हजार कफ सिरप बेचे थे। कंपनी का लाइसेंस रद्द हो जाने के बाद भी उत्पादन और भंडारण का काम जारी था।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 'एम/एस डिजिटल विजन' नाम की दवा कंपनी को निशाने पर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह कंपनी नशे के कारोबार से जुड़ी एक बड़ी कड़ी थी, जो अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की अवैध सप्लाई कर रही थी।

delhi crime (1)

NCB की दवा कंपनी 'डिजिटल विजन' पर बड़ा एक्शन

सिर्फ कागजों पर मौजूद थीं दोनों फर्म

NCB के मुताबिक, डिजिटल विजन ने ट्रामाडोल कैप्सूल और कोडीन फॉस्फेट युक्त खांसी की दवा (कफ सिरप) की भारी मात्रा में सप्लाई जोधपुर और देहरादून की दो फर्जी फर्मों को की थी। खास बात यह है कि ये फर्में सिर्फ कागजों पर मौजूद थीं, लेकिन हकीकत में इनका कोई अस्तित्व नहीं था। जांच में सामने आए बिल, बैंक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज बताते हैं कि पिछले एक साल छह महीने में कंपनी ने 48 लाख से ज्यादा ट्रामाडोल कैप्सूल और करीब 12,000 बोतल कफ सिरप सप्लाई किए। इन सौदों का भुगतान उस व्यक्ति से जुड़ा मिला, जिसे पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

End of Feed