नमो भारत ट्रेन में कम हो गया टिकट, अब दिल्ली में न्यू अशोक नगर से मेरठ पहुंचना हुआ और भी सस्ता

नमो भारत ट्रेन ने न सिर्फ दिल्ली और मेरठ के बीच की घंटों की दूरी को मिनटों में बांधा है, बल्कि इससे किराये में भी बचत होती है। आपकी बचत को और बेहतर करने के लिए अब नमो भारत ने प्रीमियम टिकटों के दाम कम कर दिए हैं। जानें कितना कम हुआ टिकट का खर्चा -

नमो भारत ट्रेन का किराया : दिल्ली और मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत इन दोनों शहरों को जोड़ने वाली लाइफलाइन बनती जा रही है। NCRTC दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधाओं का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। NCRTC ने अब और ज्यादा यात्रियों को लुभाने के लिए नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच का किराया कम कर दिया है। चलिए विस्तार से समझते हैं -

Namo Bharat premium Fare

नमो भारत में प्रीमियम टिकट का किराया कम हुआ

अगर आप दिल्ली में अशोक नगर से मेरठ साउथ तक का सफर करते हैं तो इसके लिए आपको प्रीमियम कोच में पहले 225 रुपये का किराया देना होता था। लेकिन NCRTC ने यह किराया कम करके 180 रुपये कर दिया है। इसी तरह से अन्य रूट और अन्य दूरी के स्टेशनों के बीच भी किराया कम हुआ है।

End of Feed