Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) यात्रियों की सुविधा के लिए भारत में पहली बार किसी बड़े शहरी परिवहन नेटवर्क के रूप में ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के साथ साझेदारी की है। इसके तहत अब दिल्ली मेट्रो की टिकटें चार्टर, ईजमायट्रिप, गूगल मैप्स, हाईवे डिलाइट, माइल्स एंड किलोमीटर्स (टेलीग्राम के जरिए), नम्मायात्री, वनटिकट, रैपिडो, रेडबस, तुम्मोक और यात्री रेलवेज जैसे 10 से अधिक लोकप्रिय ऐप्स पर बुक की जा सकती हैं। इससे यात्रियों को अलग से मेट्रो ऐप डाउनलोड करने या विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
ऐसे बुक कर सकते हैं टिकट
दैनिक जागरण के हवाले प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डीएमआरसी प्रतिदिन लगभग 65 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करता है। टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर सीक्वलस्ट्रिंग एआई (एसएआई) के जरिए से टिकटिंग सेवाएं मोबिलिटी ऐप्स, ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स और टेलीग्राम बॉट जैसे डिजिटल टचपॉइंट्स पर उपलब्ध हैं। उदाहरण के लिए, जयपुर से दिल्ली आने वाले यात्री रेडबस ऐप पर बस और मेट्रो दोनों टिकट बुक कर सकते हैं। रैपिडो ऐप पर भी पूरी यात्रा की योजना बनाई जा सकती है, जिसमें बाइक टैक्सी, मेट्रो और कैब जैसी सेवाएं शामिल हैं।
दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने कहा कि यह साझेदारी मेट्रो यात्रा को सरल और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाने का प्रयास है। ओएनडीसी के कार्यकारी सीईओ विबोर जैन ने कहा है कि ओएनडीसी नेटवर्क से जुड़कर डीएमआरसी को अब हर ऐप के लिए अलग-अलग एकीकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
