बिहार में भागलपुर और झारखंड में देवघर के बीच चलाई गई मेमू स्पेशल ट्रेन को रेलवे प्रशासन ने बंद कर दिया है शुरुआत में इस मेमू स्पेशल को 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक चलाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन बाद में इसका संचालन 25 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद ट्रेन के संचालन को दोबारा बढ़ाकर 2 मई किया गया और फिर तीसरी बार बढ़ाकर 13 मई तक कर दिया गया था।
इस ट्रेन का उद्देश्य यात्रियों को भागलपुर और देवघर के बीच बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना था। यात्रियों को इस मेमू ट्रेन के चलने से बड़ी सहूलियत थी। लेकिन अब रेलवे ने इस मेमू स्पेशल ट्रेन को पूरी तरह से स्थायी तौर पर बंद कर दिया है।
रेलवे के इस निर्णय से प्रभावित यात्रियों को अब अन्य विकल्पों का सहारा लेना होगा। रेलवे प्रशासन ने इस सेवा को बंद करने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं बताया है। लेकिन इतना जरूर है कि रेलवे का यह कदम क्षेत्रीय यातायात और यात्रियों की सुविधा पर प्रभाव डाल सकता है।
