MCD Election Date: दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीख का ऐलान, 4 दिसंबर को होगी वोटिंग, नतीजे 7 को

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 04:54 PM IST

MCD Election 2022 Date: दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि 4 दिसंबर को मतदान होगा और नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे।

MCD Election 2022 Date: दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की तारीख का ऐलान किया। MCD चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। नतीजे 7 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार से दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई और सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियां उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित करेंगी। विजय देव ने कहा कि अधिसूचना 7 नवंबर को जारी होगा और 14 नवंबर को समाप्त होगा। 7 नवंबर से नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 19 नवंबर है। चुनाव के लिए मतदान 04 दिसंबर को होगा और परिणाम 07 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

MCD Elections 2022 Date announced

दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने एमसीडी चुनाव की घोषणा की

उन्होंने कहा कि हमने मतदान केंद्रों को फिर से तैयार किया है और मतदाता सूची पर काम पूरा कर लिया है। आज हम एमसीडी चुनाव कराने की स्थिति में हैं। दिल्ली एसईसी के पास 68 विधानसभा क्षेत्रों और 250 वार्डों का अधिकार क्षेत्र है।

End of Feed