Delhi: कांवड़ियों की सुरक्षा के 5000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, CCTV और ड्रोन से की जाएगी इलाकों की निगरानी

Delhi: दिल्ली में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के 5 हजार से अधिक कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी और ड्रोन की भी सहायता ली जा रही है। कांवड़ शिविरों को जल्द से जल्द तैयार करने की प्रयास जारी है।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में कांवड़ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए 5,000 से अधिक दिल्ली पुलिस कर्मियों और अर्धसैनिक बलों की लगभग 50 कंपनियों (5000 से अधिक कर्मियों) को तैनात किया गया है तथा ड्रोन भी तैनात किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, जिन प्रमुख रास्तों से कांवड़ियों के गुजरने की संभावना है, उन पर अतिरिक्त जांच शुरू की गयी है तथा जरूरत के हिसाब से मार्गों में परिवर्तन किया गया है।

kanwar

कांवड़ियों की सुरक्षा के 5000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात (फोटो - iStock)

पुलिस अधिकारी ने कहा, "तीर्थयात्रा 22 जुलाई तक जारी रहेगी और शिवरात्रि पर समाप्त होगी। हम अर्धसैनिक बलों और होमगार्ड के साथ समन्वय में हैं, जो सीसीटीवी निगरानी और ड्रोन गश्त के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी करेंगे।"

End of Feed