Delhi Crime News: जहांगीरपुर इलाके में नाबालिग ने की महिला की हत्या, पूरे इलाके में सनसनी; जाने क्या है मामला

Delhi Crime News: दिल्ली के जहांगीरपुर इलाके में एक नाबालिग युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना प्राप्त कर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया है। हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मेंDelhi Crime News: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़के ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या की सूचना प्राप्त कर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को पकड़ने के लिए टीम गठित की जा रही है। मामले पर अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग युवक का महिला की बेटे के साथ संबंध थाा। महिला द्वारा रिश्ते का विरोध करने पर उसने उसकी हत्या कर दी।

Minor Killed Woman in Jahangirpur Delhi Police Investigating the Case

जहांगीरपुर इलाके में नाबालिग ने की महिला की हत्या

व्हाट्सएप शेयर की पिस्तौल और कारतूसों की तस्वीर

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया है कि लड़के ने हत्या की घटना को अंजाम देने से एक दिन पहले व्हाट्सएप स्टेटस पर पिस्तौल और कारतूसों की तस्वीर शेयर की थी। बताया जा रहा है कि आरोपी के साथ उसके दो दोस्तों ने इस वारदात को अंजाम देने में उसकी सहायता की है। पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले नाबालिग आरोपी की पहचान कर ली है। संबंधित धाराएं लगाते हुए मामला दर्ज किया और एक टीम की मदद से इसकी जांच की जा रही है।

End of Feed