दिल्ली सरकार का बड़ा कदम; राजधानी को टूरिस्ट हब बनाने की दिशा में योजनाओं की घोषणा

दिल्ली सरकार ने राजधानी को एक प्रमुख पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र बनाने की दिशा में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की है। फिल्म उद्योग को आकर्षित करने के लिए सब्सिडी और सिंगल फोटो सिस्टम जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। 15 अगस्त से दिल्ली दर्शन बस सेवा शुरू होगी, साथ ही यमुना क्रूज और अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव भी प्रस्तावित हैं।

Delhi News: दिल्ली के पर्यटन एवं कला-संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को ऐलान किया कि राजधानी को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित तीन दिवसीय निवेशक सम्मेलन में कई निवेशकों ने दिल्ली में पर्यटन से जुड़े क्षेत्रों में निवेश करने में रुचि दिखाई है। इसके लिए जल्द ही एक फॉलोअप बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निवेशकों के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

Minister Kapil Mishra (File Photo)

मंत्री कपिल मिश्रा (फाइल फोटो - ANI)

मंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार फिल्म और टेलीविजन उद्योग को राजधानी में आकर्षित करने के लिए खास प्रयास कर रही है। दिल्ली में फिल्म की 70 प्रतिशत शूटिंग होने पर सरकार तीन करोड़ रुपये तक की सब्सिडी प्रदान करेगी। इसके अलावा, शूटिंग से जुड़ी औपचारिकताओं को आसान बनाने के लिए एक "सिंगल फोटो सिस्टम" की शुरुआत की गई है। पर्यटकों के लिए सरकार 15 अगस्त से दिल्ली दर्शन नामक विशेष बस सेवा शुरू करने जा रही है, जिसमें पैकेज टिकट, फूड और गाइड की सुविधा होगी। इसके साथ ही, इस वर्ष एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और एक वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव आयोजित करने की भी योजना बनाई गई है।

End of Feed