Delhi News: दिल्ली में कांवड़ पथ पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें, भव्य तरीके से होगा कांवड़ियों का वेलकम

दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान मीट की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। मंत्री कपिल मिश्रा ने चेतावनी दी है कि यदि कोई उल्लंघन होता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली की सीमाओं पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे, जहां कांवड़ियों का फूलों से स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रतिदिन व्यवस्थाओं की रिपोर्ट लेंगी, जबकि मंत्री कपिल मिश्रा शिविरों का निरीक्षण करेंगे। सरकार कांवड़ियों की सेवा के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Delhi News: दिल्ली में कांवड़ यात्रा के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। इस बार राजधानी में कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार दिल्ली में मीट की कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने निर्देश दिया है कि कांवड़ मार्ग पर यात्रा के दौरान वैध और अवैध सभी मीट की दुकानें बंद रखी जाएं। अगर कोई दुकान खोलेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shop Closed istock

सांकेतिक फोटो (PC - istock)

फूलों से होगा कांवड़ियों का स्वागत

यह पहली बार है जब 27 सालों में दिल्ली की भाजपा सरकार कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों की सेवा करेगी। राजधानी में कावंड़ियों का स्वागत फूलों से किया जाएगा। दिल्ली की सीमाों पर भव्य स्वागत गेट भी बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयोजन की निगरानी के लिए जिला प्रशासन और पुलिस को निर्देश दिए हैं। शिविरों का उद्घाटन भी वे स्वयं करेंगी और समय-समय पर उनका निरीक्षण भी करेंगी।

End of Feed