चार दिसंबर को एमसीडी का चुनाव होना है और सियासत गरम है। चुनावी घमासान में चाहे बीजेपी हो या आम आदमी पार्टी अलग अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। बीजेपी ने जहां 11 लोगों को पार्टी विरोध गतिविधियों की वजह से निकाला है वहीं ताजपुर में कार्यकर्ताओं के साथ मटियाला से आप विधायक गुलाब सिंह बैठक कर रहे थे और उसी दौरान उनके साथ मारपीट हुई। मारपीट की शिकायत विधायक ने छावला थाने में दर्ज कराई है।
मटियाला से आप विधायक के साथ मारपीट
अब यह भी समझना जरूरी है कि मारपीट क्यों हुई। मारपीट के वीडियो के सामने आते ही बीजेपी सांसद प्रवेश सिंह वर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या कोई सोच सकता है कि जो पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का नारा बुलंद कर सत्ता में आई वो भ्रष्टाचार के सागर में आकंठ डूब जाएगी। यही नहीं टिकट के नाम पर कार्यकर्ताओं से वसूली करेंगे। आप विधायक की पिटाई अपने आप में भ्रष्टाचार के आरोपों को सिद्ध करती है।
Perhaps this is a new type of physiotherapy recommended for the esteemed MLA.Waiting for Kejriwal Ji’s clarificat… t.co/6ZApHrOx25
— ANI (@ANI) Nov 21, 2022
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
