MCD News: शैली ओबेरॉय होंगी दिल्ली की मेयर! आले मोहम्मद इकबाल होंगे डिप्टी मेयर ; AAP ने किया ऐलान

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 23, 2022, 01:14 PM IST

Shelly Oberoi:आम आदमी पार्टी ने शैली ओबेरॉय को दिल्ली के मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं पार्टी ने आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी नेता पंकज गुप्ता ने इन नामों का ऐलान किया।

Shelly Oberoi: दिल्ली नगर निगम (MCD Election) में मिली शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के मेयर (Mayor) के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी नेता पंकज गुप्ता (Pankaj Gupta) ने दिल्ली में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा पटेल नगर के वार्ड नंबर 86 से आप पार्षद शैली ओबरॉय आप की मेयर पद की उम्मीदवार होंगी। इसके अलावा वार्ड नंबर 76, मटिया महल से आप पार्षद मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर पोस्ट के लिए चुना गया है।

Shelly oberoi1

शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद

स्टैंडिंग कमेटी में होंगे ये नाम

इसके अलावा स्टैंडिंग कमेटी के लिए चार नाम तय हुए हैं जिनमें आमिल मलिक (करावल नगर), रमिंदर कौर (हरि नगर), मोहिनी जीनवाल (सीमापुरी), सारिका चौधरी (जंगपुरा) के नाम शामिल हैं। दिल्ली बीजेपी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी. एमसीडी में मेयर बनने के लिए 126 का आंकड़ा जरूरी है।

End of Feed