Delhi News: दिल्ली में अब सड़कों, फुटपाथों और छतों पर कबूतरों को दाना डालना मना होगा। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने यह कदम कबूतरों से होने वाले संभावित स्वास्थ्य खतरों को देखते हुए उठाया गया है। निगम ने बताया कि अगले दो हफ्तों में इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की जाएगी। जिसमें लोगों से अपील की जाएगी कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना न डालें।
सांकेतिक फोटो (istock)
कबूतरों की बीट में बैक्टीरिया
विशेषज्ञों के अनुसार, कबूतरों की बीट में बैक्टीरिया और फंगस पाए जा सकते हैं, जो एलर्जी, फेफड़ों के संक्रमण और फाइब्रोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। हालांकि, दिल्ली में अब तक कबूतरों से जुड़ी कोई पुष्ट बीमारी का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी माना गया है।
इससे पहले राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) ने दिल्ली सरकार, MCD, NDMC और PWD को नोटिस जारी कर कबूतरों के दाने वाले स्थलों पर स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं पर जवाब मांगा था। एमसीडी का कहना है कि यह कदम न केवल लोगों की सेहत बल्कि पक्षियों की आबादी नियंत्रण के लिए भी जरूरी है। भविष्य में स्थिति की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
