Delhi Zoo: दिल्‍ली जू में इस साल से दिखेंगे जेब्रा और जिराफ जैसे कई नए वन्यजीव, शुरू होने जा रहा खास प्रोग्राम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 06:53 PM IST

Delhi Zoo: वन्‍यजीवों से प्‍यार करने वाले दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्‍ली चिड़ियाघर प्रबंधन इस साल वन्यजीवों का एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। जिसके तहत यहां पर देश ओर विदेश के चिड़ियाघर से कई वन्यजीव लाए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार मार्च माह से दिल्‍ली जू में पर्यटकों को नए वन्‍यजीव दिखने लगेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • वन्यजीवों एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लाए जाएंगे वन्‍यजीव
  • जू प्रशासन अभी कर रहा कागजी कार्रवाई, मार्च से प्रोग्राम शुरू
  • दिल्‍ली जू में देश के अलावा विदेश से भी जाए जाएंगे वन्‍यजीव

Delhi Zoo: वन्‍यजीवों से प्‍यार करने वाले दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी है। दिल्‍ली के चिड़ियाघर में इस साल कई नए जानवर आने वाले हैं। यहां आने वाले लोगों को अब जिराफ, जेब्रा और चिंपांजी के खाली पिंजरे नहीं देखने पड़ेंगे। क्‍योंकि चिड़ियाघर प्रबंधन इस साल वन्यजीवों का एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। जिसके तहत वर्ष 2023 के दौरान इस चिड़ियाघर में अनेकों वन्यजीवों का आगमन होगा। अधिकारियों के अनुसार दिल्ली चिड़ियाघर देश का एकमात्र ऐसा राष्ट्रीय प्राणी उद्यान है, जो केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अधीन है। एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभी मंत्रालय से अनुमति मांग गई है, वहां से अप्रूवल मिलते ही वनजीवों को लाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मार्च माह से यहां पर नए वन्‍यजीव दिखने लगेंगे।

delhi zoo

दिल्‍ली जू

बता दें कि, अभी लो आगंतुक दिल्‍ली जू में घूमने आते हैं, उन्‍हें मायूस होना पड़ता है। क्‍योंकि यहां पर कुछ चिर परिचित वन्यजीवों के पिंजरें वर्षों से खाली है। दिल्‍ली जू में पहले जेब्रा और जिराफ होता था, लेकिन करीब 13 वर्षों से जेब्रा और आठ वर्ष से जिराफ की मौत के बाद से इनका पिंजरा खाली पड़ा है। यही हाल चिंपांजी का भी है। तीन साल पहले वर्ष 2019 में यहां की सबसे बूढ़ी चिंपांजी की मौत हो गई। इन खाली पड़े पिंजरों को देखकर लोग मायूस होते हैं, इस मायूसी को दूर करने के लिए अब जू प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

End of Feed