उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात; पति ने पत्नी और बेटे को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे को गोली मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया है।

Delhi Dayalpur Firing: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र स्थित मूंगा नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे पर गोली चला दी। आरोपी की पहचान अब्दुल के रूप में हुई है, जो जहांगीरपुरी इलाके का निवासी बताया जा रहा है।

Husband shoots wife and son in North-East Delhi

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पति ने पत्नी और बेटे को मारी गोली

पुलिस के अनुसार, अब्दुल ने अपनी पत्नी रिजवाना और 17 वर्षीय बेटे अरबाज को गोली मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

End of Feed