दिल्ली में व्यक्ति पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हत्या से सनसनी

दिल्ली में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शख्स की हत्या क्यों की गई, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में कुछ अज्ञात हमलावरों ने 48 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर चाकू घोंप दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक मनोज कुमार कश्मीरी गेट बाजार में कलपुर्जे का आपूर्तिकर्ता था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की रात 11.23 बजे पुलिस को अस्पताल से फोन पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति को चाकू घोंपा गया जिससे उसकी जान चली गई है।

Man Killed in Delhi

दिल्ली में हत्या

रात में हत्या

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि घटना रात 9.40 बजे जीटी रोड पर वेलकम मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के पास हुई। अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने सीलमपुर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। मनोज कुमार शाहदरा का रहने वाला था और उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

End of Feed