Delhi: मेट्रो ट्रेन के सामने शख्स ने लगाई छलांग, आत्महत्या से ठप हुई गाड़ियां; सुसाइड नोट में लिखी ये बात

दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की जेब से सुसाइड नोट मिला है।

दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिससे सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित हुईं। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के पास से एक ‘सुसाइड नोट’ भी मिला है, जिसमें लिखा है कि आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उसने यह कदम उठाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन नियंत्रक से गुरुवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया है। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed