दिल्ली आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों लेट; रेलवे की चुप्पी से यात्री नाराज, देरी की कोई जानकारी नहीं

बुधवार को दिल्ली आने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हुई। प्रमुख ट्रेनों के अलावा कई लोकल सेवाएं भी प्रभावित रहीं। रेलवे ने अब तक देरी के कारणों या समाधान को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं दी है।

Delhi Train Delays: बुधवार को दिल्ली आने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें भारी देरी का शिकार रहीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आनंद विहार टर्मिनल पर पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन (05580) लगभग आठ घंटे की देरी से दोपहर 1:30 बजे पहुंची। वहीं, हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 7 घंटे 40 मिनट की देरी से रात 9:45 बजे रवाना हुई। नई दिल्ली से दरभंगा के लिए चलने वाली हमसफर विशेष ट्रेन (02570) भी 2 घंटे 25 मिनट की देरी से दोपहर 2:40 बजे चली।

Train Delays Disrupt Travel to Delhi Passengers (Representative Photo: Canva)

ट्रेनों की देरी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की यात्रा बाधित (सांकेतिक फोटो: Canva)

इसके अलावा, लोकल ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। सहारनपुर-पुरानी दिल्ली पैसेंजर और कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू ट्रेनें लगभग एक घंटे की देरी से चल रही हैं, जबकि अन्य लोकल ट्रेनें 15 से 45 मिनट की देरी का सामना कर रही हैं।

End of Feed